ग्लोबिश वर्ड Bank
September 10, 2007
ग्लोबिश - A place where one can borrow money
उच्चारण - बैंक
मतलब - वह जगह जहां रुपयों का लेनदेन होता है
मेरी सैलरी सीधे मेरे बैंक अकाउंट में जाती है - my salary is paid directly into my bank account. बैंक वह जगह भी होती है , जहां जरूरत के मुताबिक उपयोग के लिए ( कुछ भी ) जमा करके रखा जाता है। जैसे उपयोगी पते - ठिकानों का संग्रह (a bank of useful addresses). इससे बने कुछ और Noun हैं। जैसे , Bank Balance- बैंक में जमा धनराशि , Bank book इसे passbook भी कहते हैं। Banker भी इसी से बना है , जो ब्याज पर रुपये देता है। आज भी गांवों में साहूकार और महाजन होते हैं। वहीं , Banking होगा साहूकारी , महाजनी , लेनदेन। लेकिन अगर कोई कर्ज वापस नहीं कर पाया है और कोर्ट ने उसे दीवालिया करार दिया है तो ऐसे व्यक्ति के लिए अंग्रेजी में शब्द है Bankrupt.
Verb के रूप में इसका अर्थ होगा बैंक में पैसा जमा करना - Bank one’s savings. फ्रेजल वर्ब है Bank on यानी भरोसा रखना , आश्रित होना। जैसे , मैं तुम्हारी मदद पर आश्रित हूं - I am banking on your help. Bank का एक मतलब नदी का किनारा ( River Bank ) भी होता है। मजरूह सुल्तानपुरी का लिखा फिल्म घर संसार का यह गीत तो आपने सुना ही होगा - ये हवा , ये नदी का किनारा … चांद तारों का रंगीन इशारा … कह रहा है बेखबर , हो सके तो प्यार कर … ये समा मिलेगा फिर ना दोबारा
Entry Filed under: ज़िन्दगी. .
Trackback this post | Subscribe to the comments via RSS Feed