Archive for September 11th, 2007

रैड कॉर्नर नोटिस क्या होता है.&7 ओक्लॉक या 8 ओक्लॉक. इसमें 0 का क्या मतलब है.

रैड कॉर्नर नोटिस या रैड नोटिस इंटरपोल द्वारा जारी किया जाता है. इंटरपोल दुनिया की सबसे बड़ी पुलिस संस्था है जिसके सदस्य देशों की संख्या 186 है जिनमें भारत भी शामिल है. इसकी स्थापना 1923 में ऑस्ट्रिया में हुई थी. उद्देश्य था सीमाओं के आर-पार पुलिस सहयोग बढ़ाना और उन सभी संगठनों, सरकारों और सेवाओं की सहायता करना, जिनका काम अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना या उससे लड़ना है. इंटरपोल का एक महत्वपूर्ण काम अंतर्राष्ट्रीय नोटिस जारी करके, सदस्य देशों की पुलिस के साथ अपराध संबंधी जानकारी बांटना है. ये नोटिस छ प्रकार के होते हैं. लाल, नीले, हरे, पीले, काले और नारंगी. इन सबका उद्देश्य अलग-अलग होता है. आपने लाल नोटिस के बारे में पूछा है तो लाल नोटिस उन लोगों की शिनाख़्त करने और उन्हे खोज निकालने के लिए जारी किया जाता है जिनकी किसी देश की पुलिस को तलाश है. जिससे उन्हे गिरफ़्तार करके प्रत्यर्पित किया जा सके.

                                                      &

ओ का मतलब है ऑफ़. अगर कहना है कि सात बजे हैं तो अंग्रेज़ी में कहेंगे 7 ऑफ़ द क्लॉक या संक्षेप में 7 ओ क्लॉक.

Add comment September 11, 2007

ग्रन्थों की मूल पांडुलिपियां कहां संरक्षित हैं

प्राचीन भारत में सैकड़ों वर्षों तक ज्ञान मौखिक रूप से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचता रहा. लगभग तीन-चार सौ ईसवी तक भारत में लेखन का कार्य उस तरह से नहीं हुआ. कुछ अभिलेख ज़रूर मिलते हैं. जब लेखन परम्परा शुरु हुई तो ताड़पत्र या भोजपत्र पर ग्रन्थों की रचना हुई. ग्रन्थ का मतलब ही होता है इन पत्रों को छेद करके गांठ में बांधना. सबसे पुरानी पांडुलिपियां पांचवी छठी सातवीं शताब्दी की मिलती हैं. यह कहना बड़ा मुश्किल होगा कि मूल पांडुलिपियां कहां है क्योंकि बहुत सारी पांडुलिपियां ब्रिटिश शासन के दौरान भारत से ब्रिटन ले जाई गईं जो ब्रिटिश लायब्रेरी में या ऑक्सफ़र्ड लायब्रेरी में सुरक्षित हैं. लेकिन इनका सबसे बड़ा संग्रह भारत में है जैसे बनारस, पूना, पटना और दक्षिण भारत के प्राचीन पुस्तकालयों में ढेरों पांडुलिपियां रखी हैं.

Add comment September 11, 2007

तस्वीरों में-  इंडिया फ़ैशन वीक- ग्रांड फिनाले
इंडिया फ़ैशन वीक- ग्रांड फिनाले
 
ग्रांड फिनाले में जाने-माने डिज़ाइनर रोहित बल के डिज़ाइनों को प्रदर्शित किया गया.

इंडिया फ़ैशन वीक- ग्रांड फिनाले
इंडिया फ़ैशन वीक- ग्रांड फिनाले
 
कुछ मॉडल रैंम्प पर बॉलीवुड की बढ़ती क़दमताल को लेकर चिंतित भी दिखे
भारत की कुछ दुलर्भ तस्वीरें(1899-1947)
 
ब्रिटिश फ़िल्म इंस्टीट्यूट आज़ादी पूर्व भारत से जुड़े कुछ दुर्लभ वीडियो इनदिनों लंदन में दिखा रहा है. . ये तस्वीर ‘पैनोरामा ऑफ़ कैलकटा’ नाम के वीडियो से ली गई है जो 1899 में शूट किया गया था. हालांकि इस बात को लेकर भ्रम है कि यो कोलकाता है या बनारस. ब्रिटिश फ़िल्म इंस्टीट्यूट लोगों से इस बारे में राय भी माँग चुका है
 भारत की कुछ दुलर्भ तस्वीरें(1899-1947)
 
ये तस्वीर ‘ट्रूथ विल कम आउट’ नाम का वीडियो से ली गई है जो 1930 में बनाया गया था.
भारत की कुछ दुलर्भ तस्वीरें(1899-1947)
 
वर्ष 1911 में दिल्ली दरबार में जॉर्ज पाँचवें और महारानी मेरी की ताजपोशी.
भारत की कुछ दुलर्भ तस्वीरें(1899-1947)
 
जोधपुर के महाराजा के परिवारजनों ने अपने कई होम वीडियो ब्रिटिश फ़िल्म इंस्टीट्यूट को दे दिए थे. ये 1940 के एक वीडियो से ली गई तस्वीर है.
भारत की कुछ दुलर्भ तस्वीरें(1899-1947)
 
1935 में लिया गया होम वीडियो.
 भारत की कुछ दुलर्भ तस्वीरें(1899-1947)
 
जिंद के महाराजा रणबीर सिंह राजेंद्र बहादुर के रेल स्टेशन पहुँचने पर उनका स्वागत करते ब्रितानी अधिकारी और उनको सलामी देते सैनिक.
 
भारत की कुछ दुलर्भ तस्वीरें(1899-1947)
 
भारत की एक सड़क का दृश्य (1938)
 

<!–

View as Slide Show check this box to view a slide show
Speed | if(document.frmSlideShow.speedShow.value==”1″) { document.write(‘Hi‘); } else { document.write(‘Hi ‘); } document.write(“|”); if(document.frmSlideShow.speedShow.value==”2″) { document.write(“Med“); } else { document.write(“Med“); } document.write(” |”); if(document.frmSlideShow.speedShow.value==”3″) { document.write(“Lo“); } else { document.write(“Lo“); } document.write(“|”);
ÚUæØÅUÚU ,  10 çâÌ¢ÕÚU, 2007 भारत की कुछ दुलर्भ तस्वीरें(1899-1947)   
वर्ष 1938 में भारत की सड़क का एक और नज़ारा.
 भारत की कुछ दुलर्भ तस्वीरें(1899-1947)
 
वर्ष 1947 में एक ब्रितानी परिवार का होम वीडियो-पिकनिक मनाते हुए.
भारत की कुछ दुलर्भ तस्वीरें(1899-1947)
 
कोलाकाता में हॉर्स रेस में हिस्सा लेते समृद्ध भारतीय लोग.

Add comment September 11, 2007


Calendar

September 2007
M T W T F S S
     
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930

Posts by Month

Posts by Category