Posts filed under 'नयी तकनीक'
अब मोबाइल से होगा मनी ट्रांसफर
रिलायंस कम्युनिकेशन ने मोबाइल के जरिए एक एकाउंट से दूसरे एकाउंट में मनी ट्रांसफर की सुविधा शुरू की है। इसके लिए रिलायंस कम्युनिकेशन ने
निजी क्षेत्र की आईसीआईसीआई बैंक से करार किया है।
इस सुविधा का उपयोग रिलायंस कम्युनिकेशन के वैसे ग्राहक कर सकेंगे जिनके पास आईसीआईसीआई का एकाउंट होगा। रिलायंस कम्युनिकेशन के प्रोडक्ट डेवलपमेंट हेड अनिल पांडे ने बताया कि भारत मोबाइल के ग्राहकों का बढ़ता हुआ बाजार है और इसी की अगली कड़ी एम-कामर्स है।
ग्राहकों की सुविधाओं को विस्तार देने के लिए ही एम-कामर्स की यह सुविधा शुरू की गई है। रिलायंस कम्युनिकेशन के उपभोक्ता रिलायंस वर्ल्ड सेक्शन में जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मोबाइल बैंक के जरिए उपभोक्ता एक दिन में पांच हजार रुपए का ट्रांजक्शन कर सकेंगे।
इस सुविधा के उपयोग के लिए उपभोक्ता को 10 रुपए खर्च करने होंगे। प्रारंभ में 90 दिनों के उपयोग के लिए इस सुविधा को मुफ्त रखा गया है।
साभार
Add comment September 7, 2007